{"_id":"5d83c0d88ebc3e93ac720830","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd184725495","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पत्नी ने पुत्री को बेच दिया, बिना तलाक दिए रह रही प्रेमी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पत्नी ने पुत्री को बेच दिया, बिना तलाक दिए रह रही प्रेमी के साथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उसे बिना तलाक दिए करीब चार साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही है। आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी ने नाबालिग पुत्री को बीते दिनों शादी के नाम पर बेच डाला। जहां, आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह वापस आ गई थी। लेकिन, अब उसकी पुत्री से अन्य लोग गलत काम करा रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उसकी पत्नी गत 14 अगस्त 2015 से क्षेत्र के ही एक गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पीड़ित की बड़ी नाबालिग पुत्री को आरोपियों ने कुछ माह पूर्व शादी के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित की पुत्री वापस अपनी मां के पास आ गई थी। लेकिन, बीते दिनों आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह नगर के एक किन्नर के साथ गलत कामों में फंस गई है। पीड़ित ने पुत्री को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने व पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।