फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर : दो निरीक्षकों समेत 25 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर : दो निरीक्षकों समेत 25 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी ने बुधवार देर रात दो निरीक्षकों समेत 25 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें स्वाट टीम द्वितीय में तैनात उपनिरीक्षक आनंदवीर को कोतवाली देहात की चोला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षक सुभाष सिंह को मीडिया सेल प्रभारी के साथ-साथ डीसीआरबी के कार्यों का अतिरिक्त कार्य भी सौंपा है। निरीक्षक रामवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना ककोड़ में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया है। स्वाट टीम द्वितीय से उपनिरीक्षक आनंदवीर को चोला चौकी प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह जादौन को चोला चौकी प्रभारी से स्याना की कस्बा चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को जहांगीराबाद कोतवाली से अनूपशहर की मलकपुर चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक विपिन आर्य को खुर्जा नगर की चौकी बाग रिसालदार प्रभारी, उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद को खुर्जा नगर की नवदुर्गा चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक रामजीलाल को खुर्जा नगर की सवारन चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक सत्यपाल गौड़ को खानपुर से सिकंदराबाद की बिलसूरी चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक प्रदीप गौतम को पहासू की कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को स्याना की प्रभारी चौकी सराय, उपनिरीक्षक अंकित चौहान को गुलावठी की प्रभारी चौकी सनौटा, उपनिरीक्षक कुलदीप को खुर्जा नगर से नगर कोतवाली की जज कंपाउंड चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से बीबीनगर की सैदपुर चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेश कुमार, विकास अग्निहोत्री, धर्मेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार शर्मा, नीरज सिंह, तफसील अहमद, रुस्तम सिंह, सुनील कुमार, जबर सिंह, प्रेमनारायण एवं महोदर सिंह के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed