फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अलीम मौत प्रकरण: सीबीसीआईडी की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अलीम मौैत प्रकरण: सीबीसीआईडी की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर सीट से दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे कद्दावर नेता हाजी अलीम की मौत की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझी नहीं है। सीबीसीआईडी की टीम ने एक बार फिर दिवंगत विधायक के आवास पर पहुंचकर घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल की है। साथ ही परिजनों, कर्मचारियों व अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए।

बता दें कि नौ अक्तूबर 2018 की देर रात नगर के मोहल्ला सरायधारी निवासी बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की उनके आवास में बेडरूम में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच की और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए घटना को आत्महत्या बताते हुए फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी थी। इसके बाद मृतक के पुत्र अनस अलीम की ओर से प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर जिला पुलिस पर निष्पक्ष विवेचना न करने का आरोप लगाते हुए सीबीसीआईडी जांच की मांग की गई थी। बीते दिनों प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने सीबीसीआईडी के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच शुरू करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद सीबीसीआईडी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में सीबीसीआईडी की एएसपी मोहिनी पाठक के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को बुलंदशहर में पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची। एएसपी ने पूर्व विधायक के उस कमरे का गहन निरीक्षण किया, जहां गोली लगने से उनकी मौत हुई थी। सूत्रों के अनुसार सीबीसीआईडी टीम ने पूर्व विधायक के भाई एवं सदर ब्लाक प्रमुख हाजी युनूस, मृतक के पुत्र अनस अलीम, पत्नी एवं घटना की रात वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed