फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जनपद के 123 किसान अनुदान पर ट्रैक्टर-कृषि यंत्र के लिए चयनित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जनपद के 123 किसान अनुदान पर ट्रैक्टर-कृषि यंत्र के लिए चयनित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 123 किसान अनुदान पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र के लिए चयनित हो गए हैं। इनके आवेदन मिलने पर विभाग ने फाइल शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। उन्हें 40 से 80 फीसदी तक शासन से अनुदान मिलेगा।
बता दें कि शासन की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ उन्हें अनुदान पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र आदि भी विभिन्न योजनाओं से अनुदान पर दिए जा रहे हैं। पिछले दिनों शासन ने कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के तहत जनपद के किसानों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र अनुदान पर देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस पर जनपद के 115 किसानों ने आवेदन किए और यह सभी किसान योजना में शामिल हो गए। बताया गया कि किसान को ट्रैक्टर और लैड लेजर लेवर खरीदने पर 40 फीसदी और ट्रैक्टर के साथ कृषि यंत्र खरीदने पर 80 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसी तरह फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत भी कृषि उत्पादन मिशन या समूहों से भी आवेदन मांगे गए और आठ आवेदन मिलने पर उन्हें भी योजना का लाभ देने के लिए चयनित कर लिया गया। बताया गया कि उन्हें ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खरीदने पर 80 फीसदी का अनुदान मिलेगा। बताया यह भी गया कि इसके लिए जो भी आवेदन चयनित हुए हैं। उन्हें पहले बैंक से लोन पास करवाना होता है और अधिकतर किसानों ने यह काम पूरा कर लिया है। लोन होने पर किसानों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खरीदने होंगे। उसके बाद शासन द्वारा बिल मिलने पर चयनित किसानों को अनुदान के रूप में मिलने वाली राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। राशि मिलने पर वह बैंक लोन अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोट...
सरकार की दो योजनाओं से अनुदान पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र लेने के लिए जनपद के 123 किसानों ने आवेदन किए थे। इनका चयन कर लिया गया है साथ ही उनकी फसल शासन को आगामी प्रक्रिया के लिए भेजी जा रही है। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed