फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आधार कार्ड न होने से 12 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आधार कार्ड न होने से 12 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में 12 हजार से अधिक किसान आधार कार्ड न होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे किसान अभी तक योजना से मिलने वाली सम्मान निधि से भी वंचित हैं। विभागीय अफसरों ने ऐसे किसानों से जल्द आधार कार्ड बनवाने को कहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इसके तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों के तौर पर छह हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में पात्र किसानों को शामिल करवाने की जिम्मेदारी कृषि विभाग को सौंपी गई है। अब तक जनपद के 3.75 लाख किसान इसमें शामिल हो चुके हैं। इनमें से 3.25 लाख किसान ऐसे हैं जिनमें से कुछ को दो-दो और कुछ को एक-एक किस्त मिल चुकी है। पिछले दिनों योजना से वंचित करीब 20 हजार किसानों को चिह्नित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए टीमों का भी गठन किया गया। जब इन किसानों से संपर्क किया गया तो इनमें से 12 हजार से अधिक किसान ऐसे पाए गए, जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं। ऐसे में इन किसानों को तब तक योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता, तब तक वह आधार कार्ड न बनवा लें। विभागीय अफसरों ने ऐसे किसानों को जल्द से आधार कार्ड बनवाने को कहा है ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन

कोट...
जनपद में जिन पात्र किसानों के पास आधार कार्ड नहीं हैं वह जल्द से जल्द बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं। जब तक वह आधार कार्ड नहीं बनवाएंगे, उन्हें योजना में शामिल नहीं किया जा सका। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed