फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब मोबाइल पर मिलेगी धान और मक्का खरीद की सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब मोबाइल पर मिलेगी धान और मक्का खरीद की सूचना
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। धान और मक्का की खरीद को लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग किसानों को हाईटेक सुविधा देने जा रहा है। विभाग की ओर से मोबाइल पर पंजीकरण नंबर दिया जा रहा है। इससे फसल बेचने के लिए टोकन के साथ पैसा ट्रांसफर होने तक पूरी जानकारी मैसेज के माध्यम से दी जाएगी।
जनपद में शासन के आदेश पर धान की खरीद को आठ और मक्का की खरीद को खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से नौ क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। शासन का आदेश है कि नवंबर से पहले किसानों को सुविधाएं देने का खाका तैयार कर लिया जाए। खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए धान और मक्का की खरीद से लेकर राशि ट्रांसफर होने तक की जानकारी किसान के मोबाइल पर मुहैया करवाई जाए। यह सभी जानकारी किसान के मोबाइल पर एसएमएस से दी जाएगी। इस सुविधा को किसानों तक पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से मक्का व धान बेचने के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों के मोबाइल नंबर फीड करने में जुट गया है। साथ ही जो भी नए किसान अपना रजिस्ट्रेशन विभाग में करवाएगा। उसके मोबाइल नंबर को भी फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
शासन के आदेश पर किसानों की सुविधा के लिए धान और मक्का की खरीद से लेकर राशि ट्रांसफर करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उसके मोबाइल पर दी जाएगी। इस सुविधा का किसानों को लाभ देने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। - जेडए करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed