{"_id":"5d753eed8ebc3e016f0b1779","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183968529","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान की राशि बढ़ने पर, लाइसेंस बनवाने के लिए भटक रहे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान की राशि बढ़ने पर, लाइसेंस बनवाने के लिए भटक रहे आवेदक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान आवेदकों के स्लाट बुक होने में जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्लाट बुक होने के बाद आवेदकों को टेस्ट के लिए दो माह की वेटिंग मिल रही है। पूर्व में 15 से 20 दिन की वेटिंग मिलती थी।
एक सितंबर से परिवहन निगम द्वारा केंद्रीय मोटर यान संशोधित अधिनियम 2019 लागू कर दिया गया, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से अभी प्रदेश में नई जुर्माना राशि पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई है, लेकिन इसका असर परिवहन कार्यालय पर गत सप्ताह से साफ नजर आने लगा है। कार्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग के अफसरों के अनुसार लर्निंग लाइसेंस के लिए पूर्व में 15 से 20 दिन का समय मिलता था, जो आवेदकों की संख्या बढ़ने से अब दो माह बाद का मिल रहा है। वहीं लोगों को स्लाट बुक करने के लिए रात-रातभर जागना पड़ रहा है। वहीं, पुराने लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए भी लोगों का आना शुरू हो गया है। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि परिवहन विभाग के नए नियम अभी लागू नहीं हुए हैं। जुर्माने की राशि से बचने के लिए लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में जुट गए हैं। प्रतिदिन कार्यालय पर आवेदकों की भीड़ बढ़ रही है।