फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम सख्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम सख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी जमीनों पर हुए पड़े अवैध कब्जों को लेकर डीएम काफी सख्त हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया है। वहीं, पुलिस को भी विभागीय अधिकारियों की मदद करने का आदेश डीएम ने दिया है।

बता दें कि जनपद में कई स्थानों पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें आती रहती है। जिसमें कभी ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, तो कहीं सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाकर अवैध प्लॉट तक काटने की शिकायतें आई है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं रहा। अब डीएम रविंद्र कुमार ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा मुक्त कराने का बीड़ा उठाया है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि जहंा भी उन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिले तो वहां पर पहुंचकर पहले जांच करें और अगर शिकायत सत्य मिलती है तो तुरंत अवैध कब्जा मुक्त कराने का काम करें। अगर पुलिस मदद नही करती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। बता दें कि सोमवार को ऊंचागांव के गांव मवई निवासी श्रीचंद ने भी ग्राम सेक्रेट्री पर पैसे लेकर तालाब, खाद्य के गड्ढे, आम रास्ते व पंचायत की जमीन, रजवाहे की चकरोड पर अवैध कब्जा करते हुए मकान बनवाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed