फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कलक्ट्रेट गेट पर शराब पीकर पुलिसकर्मियों ने मचाया उत्पात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कलक्ट्रेट गेट पर शराब पीकर पुलिसकर्मियों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन

बुलंदशहर। रविवार की रात कलक्ट्रेट गेट के पास पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। आते-जाते राहगीरों से अभद्रता की। भीड़ आते देख पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। आए दिन शराब पीकर पुलिसकर्मियों के उत्पात मचाने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उनपर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाती है। ऐसा ही एक मामला नगर कोतवाली का सामने आया है। एक पुलिसकर्मी का रविवार को विदाई समारोह मनाया गया। उसके समारोह में पुलिसकर्मियों ने जी भरकर शराब पी। अपनी कार से पुलिसकर्मी कलक्ट्रेट गेट के पास आ गए और बाहर निकलकर आते-जाते लोगों से गाली-गलौच करने लगे। इसी बीच एक रिटायर्ड सैनिक वहां पहुंचा और उनको ऐसा नहीं करने को कहा। इस पर शराबी पुलिसकर्मियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। हंगामा होता देख वहां पर भीड़ एकत्र हो गई और कुछ वकील भी वहां पहुंच गए और उनका विरोध करने लगे। इसी बीच वहां पर कुछ और पुलिसकर्मी पहुुुंच गए और भीड़ के बीच से उन्हें निकालने लगे। मौके पर पहुुंचे वकीलों से शराबी पुलिसकर्मियों की बहुत देर तक नोंकझोंक होती रही। अधिवक्ता ने फोन कर अन्य वकील बुला लिए। वकीलों को आता देख शराबी पुलिसकर्मी वहां से अपनी कार से फरार हो गए। लोगों में इस घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है।
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस मामले में शिकायत पत्र मिलता है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -अरुणा राय, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed