फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar mahotsav

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज होगा बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar mahotsav
आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज होगा बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बुलंदशहर महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार शाम पांच बजे होगा। उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां करने का दावा किया गया लेकिन प्रदर्शनी परिसर में अभी तक झूले, सर्कस और दुकानों के साथ सरकारी विभागों के स्टॉल की तैयारियां भी आधी-अधूरी हैं।
लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को जिला प्रदर्शनी मैदान में बुलंदशहर महोत्सव का शाम पांच बजे मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ प्रदर्शनी से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बुलंदशहर महोत्सव के 139वें आयोजन को लेकर गत 15 दिन पूर्व ठेका छोड़ने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जो 15 दिन बीतने के बाद भी आधी-अधूरी है। बाजारों में उद्घाटन से पूर्व सजने वाली दुकानों की जगह अभी तक केवल बल्लियां ही नजर आ रही हैं। वहीं, पक्की दुकानें भी अभी तक खाली हैं। जबकि, जिला प्रदर्शनी अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रमों की सूची भी मंगलवार को जारी कर दी गई। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है। प्रदर्शनी परिसर सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी हवाई निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सुरक्षा के लिए शहर के साथ देहात से भी पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट/जिला प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री जगदंबा सिंह ने बताया कि अलीगढ़ प्रदर्शनी का आयोजन बढ़ने से बुलंदशहर महोत्सव लगने में विलंब हो रहा है। उद्घाटन 12 मार्च को ही होगा, जिसकी तैयारियां कर ली गई हैं। बताया कि उद्घाटन के बाद ही दुकानों का आना शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed