फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar Laborer dies after being hit by machine lease in Khurja

Bulandshahar: खुर्जा में मशीन के पट्टे की चपेट में आने से मजदूर की मौत, फैक्टरी मालिक फरार

Mon, 20 Jun 2022 03:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 20 Jun 2022 03:42 PM IST
सार

हबीबपुर निवासी प्रेमपाल फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सोमवार को वह मिट्टी का घोल तैयार कर रहे थे तभी मशीन के पट्टे के बीच में उनका हाथ आ गया। इसके बाद वह पूरा शरीर अंदर चला गया और झटके से दीवार पर जाकर गिरे।

विज्ञापन
Bulandshahar Laborer dies after being hit by machine lease in Khurja
श्रमिक की मौत के बाद मौके पर लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा के जंक्शन रोड पर स्थित आरके पॉटरी में सोमवार दोपहर को मिट्टी का घोल तैयार करने वाली मशीन के पट्टे में मजदूर फंस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मौके पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने पहुंच कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


हबीबपुर निवासी प्रेमपाल (44) पुत्र प्रकाश सिंह फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर को करीब दो बजे प्रेमपाल मिट्टी का घोल तैयार कर रहे थे। इसी दौरान मशीन के पट्टे के बीच में उनका हाथ आ गया। इसके बाद वह पूरा शरीर अंदर चला गया और झटके से दीवार पर जाकर गिरे। इसमें सिर और अन्य अंग बुरी तरह कुचल गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद फैक्टरी मालिक और मजदूर मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी दीलिप सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर पुलिस टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed