{"_id":"61c35f3b32fe4873a56e5024","slug":"bulandshahar-got-first-position-bulandshahr-news-gbd231509874","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने से रोकने में बुलंदशहर को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने से रोकने में बुलंदशहर को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल अवशेष जलाने से रोकने में बुलंदशहर को मिला पहला स्थान
बुलंदशहर। फसल अवशेष जलाने से रोकने में बुलंदशहर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर तत्कालीन डीएम और उप कृषि निदेशक को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बृहस्पतिवार को लखनऊ में मिलेगा। इस संबंध में शासन की ओर से जारी किए गए निर्देश भी जिला प्रशासन को मिल गए हैं।
प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने खेतों में फसल अवशेष को जलाने पर रोक लगा रखी है। जिला प्रशासन ने भी टीमें लगाकर किसानों को गांव-गांव जागरूक करने का कार्य किया था। इस कारण अब जिले में इस वर्ष फसल अवशेष जलाने के मामले में काफी कम आए हैं और जिले में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष सबसे ज्यादा 75 मामले आए थे, तो इस बार फसल अवशेष जलाने के मात्र 16 मामले ही सेटेलाइट से प्रकाश में आए हैं। जिले में कृषि विभाग द्वारा अभी भी किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। पराली प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के तत्कालीन डीएम रवींद्र कुमार और मौजूदा उप कृषि धनंजय सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ किसान दिवस पर लखनऊ में सम्मानित करेंगे। बताया गया कि तत्कालीन डीएम द्वारा पराली न जलाने के मामले में प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य किया। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि लखनऊ में कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।