फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

सभासद का महिला को पीटते हुए वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
सभासद का महिला को पीटते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी शेख सराय में सभासद द्वारा महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया गया कि कुत्तों को दूध पिलाने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने आने पर सभासद ने महिला की पिटाई की है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रविवार को एक वीडियो तोजी से वायरल हो रहा है। करीब 13 सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर निकलकर एक महिला पर हमला करते दिख रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात मोहल्ला ब्रह्मनपुरी में दो पक्षों में कुत्ते को दूध पिलाने को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के मकान की पटरी पर कुत्तों को दूध पिलाया जाता है। जिसका कई बार विरोध भी किया गया। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान एक महिला द्वारा बीच बचाव करने लगी, जिस पर सभासद ने गुस्से में महिला की पिटाई कर दी। महिला सभासद के परिवार की सदस्य है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि जो व्यक्ति महिला को पीट रहा है वह सभासद है और महिला सभासद के परिवार की ही सदस्य है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed