{"_id":"63680cb9419273054d4a30c7","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd247308531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन के चावल से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन के चावल से भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन के चावल से भरा ट्रक पकड़ा
जहांगीराबाद। पूर्ति विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर राशन के चावल से भरा एक ट्रक पकड़ा है। चावल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक चावल से भरे ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पूर्ति निरीक्षक अनूपशहर ने रविवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बीती दो नवंबर की देर रात कालाबाजारी के लिए ले जा जा रहे राशन के चावल की सूचना नायब तहसीलदार अनूपशहर अखिलेश कुमार को लग गई थी। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक व स्थानीय पुलिस को कालाबाजारी की सूचना दी थी। नायब तहसीलदार के निर्देश पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रक में लदे चावल के 60 कट्टे बरामद किए। पूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी तोमर, क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक मदनपाल ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में नगर के मोहल्ला रामगढ़ी में ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक का चालक व चावल का मालिक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चावल से लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया। आपूर्ति निरीक्षक की टीम के द्वारा जांच पड़ताल में ट्रक में भरा चावल सरकारी पाया गया। जिसे कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। आपूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी तोमर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही एक अन्य गोदाम को भी सील किया गया है। बरामद माल को एक स्थानीय डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।