फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। बालाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए संचालक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
नगर के मोहल्ला महल वाली गली निवासी राजू ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर ऑपरेशन से प्रसव होने की बात कही गई और बृहस्पतिवार को प्रसव किया गया। ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दोपहर को पत्नी की हालत गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सक अपनी गाड़ी से बुलंदशहर ले जा रहे थे, जहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में मृतक महिला के शव को अस्पताल के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अस्पताल संचालक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने जांच के दौरान अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पांच दिन में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की दूसरी मौत
पांच दिन पूर्व बुलंदशहर नगर के डीएम रोड स्थित मिशन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। जच्चा-बच्चा की मौत होने पर परिजनों ने शुरूआत में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पांच दिन बाद भी लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। फिलहाल विभाग द्वारा अस्पताल का ओटी और लेबर रूम सील कर रखा है और दो सदस्यीय टीम को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत मामले की जानकारी पर मौके पर जाकर जांच की। अस्पताल में न तो कोई मरीज भर्ती मिला है और न ही इलाज संबंधी कोई दस्तावेज मिले हैं। अस्पताल की लापरवाही पर इसे सील करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही संचालक से अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।

- डॉ. सुनील कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
जांच के दौरान अस्पताल के स्टाफ द्वारा महिला का ऑपरेशन नोएडा के एक चिकित्सक द्वारा करना बताया गया। जांच के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सतेंद्र सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed