फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जानबूझकर प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
नगर के भवन मंदिर क्षेत्र निवासी रोहित अग्रवाल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए डीएम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसका सामान्य प्रसव कराने की बात कही। प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिलीवरी कराने का प्रयास किया और इसी दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके कुछ मिनट बाद ही उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बरगलाने का प्रयास किया और तबियत अचानक खराब होने की बात कहते हुए दोनों की मौत की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिजन अस्पताल में पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सक को अंत समय पर बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हंगामा की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों को समझाकर शांत किया, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रसूता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नोडल अधिकारी और चिकित्साधिकारी को भेजकर जांच कराई गई है। फिलहाल ओटी को सील कर दिया गया है। एसीएमओ को मामले की जांच सौंपी गई है। - डा. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed