{"_id":"62587210ed82af58501154cb","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2369027128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने कही हिसाब करने की बात, आरोपी ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने कही हिसाब करने की बात, आरोपी ने की हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता ने कही हिसाब करने की बात, आरोपी ने की हाथापाई
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता को जमीन के हिसाब की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अधिवक्ता श्यौपाल सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनके छोटे भाई गजेंद्र सिंह ने कई साल पहले गांव मकनपुर खादर निवासी दयाराम सिंह ने तीन बीघा जमीन का बैनामा कराया था। इस जमीन का दाखिल-खारिज भी हो चुका है। दयाराम की मृत्यु के बाद उनके पुत्र पदम सिंह उस जमीन पर लगातार लगान पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। पदम सिंह द्वारा फसल की कीमत का पूरा हिसाब नहीं किया गया, जिस पर उनके द्वारा 11 अप्रैल की शाम को पदम सिंह को फोन कर हिसाब के लिए कहा गया। आरोप है कि इस पर पदम सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पदम सिंह ने लगातार कॉल कर गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पदम सिंह खुद को एक पार्टी से जुड़ा हुआ होना बताते हुए उसे धमका रहा है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।