फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

धोखाधड़ी कर शातिर साइबर ठगों ने युवती के खाते से निकाले 2.92 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
धोखाधड़ी कर शातिर साइबर ठगों ने युवती के खाते से निकाले 2.92 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वहीं, शातिर ठगों ने करीब तीन माह पूर्व देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी युवती के खाते से धोखाधड़ी कर 2.92 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यमुनापुरम कॉलोनी निवासी पारुल त्यागी ने बीते दिनों साइबर सेल में तहरीर देकर बताया था कि 16 नवंबर 2021 को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात शातिर ने फोन किया और खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पीड़िता के खाते की जानकारी हासिल कर ली। पीड़िता ने भी आरोपी के झांसे में आकर अपनी जानकारी उसे उपलब्ध करा दी। इसके बाद पीड़िता के खाते से शातिर ठग ने 2.92 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे मोबाइल पर आए मेसेज के माध्यम से हुई। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अब नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है है। पीड़िता लगातार अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed