फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

दुष्कर्म पीड़िता पर फैसले के लिए बनाया दबाव, भाई पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
दुष्कर्म पीड़िता पर फैसले के लिए बनाया दबाव, भाई पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता के केस में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उस पर फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने उसके भाई पर आगरा में एक फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। साथ ही सोमवार रात को आगरा पुलिस से दबिश डलवाकर दबाव बनाया गया।

अहार थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बताया कि तीन फरवरी को अहार निवासी अमित कुमार ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने पीड़िता के भाई के खिलाफ दुष्कर्म का एक मुकदमा आगरा में दर्ज कराया है। आगरा नगर कोतवाली की पुलिस सोमवार रात अहार थाना पुलिस के साथ घर पर आई और पीड़िता के भाई को गिरफ्तार करने की बात कही। भाई के घर पर न मिलने के कारण पुलिस ने पीड़िता को पहले मुकदमे में फैसला करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पीड़िता के मामले में अहार थाने पर तैनात विवेचक दरोगा ने आरोपियों से साज कर ली है और वह आगरा का मूल निवासी है। दरोगा ने ही साज कर उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता और दुष्कर्म के आरोप के बीच लाखों रुपये का लेनदेन का मामला है। तकादा करने पर पहले छात्रा पक्ष ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन बाद में पता चला कि आगरा में छात्रा के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। अहार थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed