फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

निरीक्षण में मिली अनियमितता, 7 सचिवों का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
निरीक्षण में मिली अनियमितता, 7 सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सिकंदराबाद क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। यहां पर न तो ग्राम सचिवालय संचालित मिले और न ही पंचायत सहायक मिले। इतना ही नहीं कंप्यूटर आदि जरूरी सामान भी नहीं मिला। साथ ही कई तरह की अनियमितताएं भी पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई और सात ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुल्हैरा, महेपा जागीर, शेरपुर माजरा, चचोई, खानपुर, गांरौल कादलपुर व निठारी गांव का निरीक्षण किया गया था। इन गांवों में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ग्राम प्रधान एवं सचिवों से जानकारी ली गई थी। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायत सचिवालय बनाए जाने थे, लेकिन अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। इनके संचालन के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट समेत अन्य जरूरी सामान नहीं मिला। यहां पर तैनात किए गए पंचायत सहायक भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। सभी गांवों में कई तरह की अनियमितताएं भी मिली। ग्राम सचिवों से इस बार में जानकारी ली गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। शासन के आदेश हैं कि जहां सचिवालय बनकर तैयार हैं, वहां सभी व्यवस्था पूरी होनी चाहिए और सचिवालयों में ग्राम पंचायत संबंधित कार्य हों। पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के आठ सचिवों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक सचिवालय स्थापित कर उन्हें शुरू नहीं करवा दिया जाता तब तक सचिवों का वेतन नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी को अवगत करा दिया है। गांवों में निरीक्षण जारी रहेगा और जहां अव्यवस्था मिलेगी संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश हैं कि लगातार ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाए। साथ ही निरीक्षण के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed