{"_id":"6213e61b6874a079c01d5b39","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2344051149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की बिना अनुमति के लगाया बोर्ड, पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की बिना अनुमति के लगाया बोर्ड, पुलिस ने हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की बिना अनुमति के लगाया बोर्ड, पुलिस ने हटवाया
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में खानपुर बॉर्डर के गांव परवाना मोड़ पर एक समुदाय के लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति लिए बिना ही एक महापुरुष का नाम लिखा बोर्ड लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई से भयभीत देर रात में ही बोर्ड को हटा लिया और अपने साथ ले गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने दोनों युवकों को भी बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव परवाना, महमूदपुर, ईलना और रतनपुर के एक समुदाय के लोग शनिवार को बोर्ड लगाने के लिए औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित परवाना मोड़ पर एकत्रित हुए। वहां लोगों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और प्रशासन की बिना अनुमति के नारे लगाते हुए मार्ग किनारे बोर्ड को लगा दिया। उधर, बिना अनुमति के सरकारी जमीन में बोर्ड लगाए जाने की सूचना पर औरंगाबाद और खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान पुलिस ने गांव ईलना, परवाना और महमूदपुर में कई मकानों पर दबिश दी। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई को देख लोग उस बोर्ड को रात में ही उखाड़कर ले गए। हालांकि, मामला शांत होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया है।
कोट
बिना अनुमति के बोर्ड लगाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला साथ ही पकड़े गए दो युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। भविष्य में यदि ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी,एसपी सिटी