फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने के जेवरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने के जेवरात
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जहरखुरानी गिरोह ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। वहीं, अब बदमाशों ने नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी शनिवार शाम महिला को बहलाकर काला आम पर ले आए और यहां पर उसके सोने चांदी के जेवर उतारकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने रविवार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी दयाचंद शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उनकी पत्नी कमलेश अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय दो युवक आए और उन्होंने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। महिला को लालच दिया कि वह उसे जेवरात के दोगुने करके देंगे, लेकिन, उन्हें काला आम चौराहे तक जाना होगा। जिसके बाद महिला आरोपियों के बहकावे में आ गई और आरोपियों के साथ काला आम चौराहे तक आ गई। यहां आने के बाद आरोपियों ने महिला को कुछ सुंघा दिया और उसके मंगलसूत्र, पैंडल और अंगूठी लूट लिए। इसके बाद आरोपी महिला को धक्का देकर भाग गए। महिला ने अपने पति को सूचना दी। वहीं, थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालंाकि, अभी आरोपियों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed