{"_id":"621279bf7861fd586943ee45","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd234351890","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद 25 हजार का इनामी शहजाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद 25 हजार का इनामी शहजाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल बाद 25 हजार का इनामी शहजाद गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने ककोड़ थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहजाद को चोरी की घटना को अंजाम देने के चलते ककोड़ पुलिस ने डेढ़ साल पहले गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ धमैड़ा तिराहे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपी को गिफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त शहजाद निवासी गांव कलौंदा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर हाल निवासी धमैड़ा अड्डा, कोतवाली नगर के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शहजाद शातिर चोर है, जिसे वर्ष 2020 में ककोड़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया गया था। आरोपी के लगातार फरार रहने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नगर पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।