{"_id":"61cc9142a7417c3d0b3d1e42","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2319093181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की समस्या के लिए लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की समस्या के लिए लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी की समस्या के लिए लोगों ने किया हंगामा
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला सुशीला विहार में पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग में धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए।
बुधवार को सुशीला विहार द्वितीय के लोगों ने कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा किया। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कॉलोनी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक्सईएन कार्यालय पर लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। कॉलोनी निवासी निर्मला शर्मा ने बताया कि सड़कों पर पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी होती है। बाला देवी ने कहा कि घरों के बाहर पानी भरा रहने से विभिन्न प्रकार की बीमारी फैलने का भय बना रहता है। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देश पर नगर पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टैंकर के माध्यम से पानी की निकासी कराई और स्थाई समाधान का आश्वासन लोगों को दिया। इस मौके पर सुशीला, रीता, धीरज सिंह, रेखा, ममता, रचना रावन, नीतू, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।