फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSP changed district president

बसपा नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को हटाया,जिला पंचायत चुनाव में उठे थे सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
BSP changed district president
बसपा कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
बसपा नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को हटाया,जिला पंचायत चुनाव में उठे थे सवाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। बसपा हाईकमान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश सागर को हटाकर उनकी जगह राजेन्द्र कुमार को जिम्मेदारी दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सागर सपा-रालोद के जिला पंचायत सदस्यों की मीटिंग में शामिल हुए थे। तब भी एक धड़े ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि हाईकमान के निदेशों के बिना ही जिलाध्यक्ष विपक्ष की मीटिंग में शामिल हुए।
जिला पंचायत सदस्यों की 52 में से 10 सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए थे। भाजपा ने भी दस सीटें ही जीती थीं।बसपा न तो अपना प्रत्याशी घोषित कर सकी थी और न ही हाईकमान ने खुलकर किसी भी दल के प्रत्याशी को समर्थन दिया था। तब जिलाध्यक्ष सतीश सागर विपक्ष के प्रत्याशी के साथ हो लिए थे। विपक्षी प्रत्याशी की बैठक के दौरान जब पुलिस ने छापा मारा था तो बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर भी वहां मौजूद थे। इसके बाद उनके खिलाफ कई नेताओं ने हाईकमान को शिकायत भेजी थी।इसके बाद से ही उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब पार्टी हाईकमान ने उन्हें हटाते हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एडवोकेट राजेंद्र कुमार को सौंपी है। उधर सतीश सागर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने खुद ही यह निर्णय लिया है। सागर ने किसी आरोप के कारण उन्हें हटाए जाने से इनकार किया।
विज्ञापन

नए जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
नए जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का शुक्रवार को बसपा के जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हर संभव प्रयास करते हुए जिले की सातों सीटों पर जीत दिलाने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मनोज जाटव, रामप्रसाद प्रधान, सोहनवीर सिंह जाटव ने शिरकत की। संचालन सत्यदेव गौतम ने दिया। यशपाल सिंह, कमल राजन, बाबू लाल गौतम, गजेंद्र सिंह, सतीश सागर, हरवीर सिंह, गजराज गौतम, वीर सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
चार साल में बदल गए तीन जिलाध्यक्ष
बसपा हाईकमान ने पिछले चार साल में तीन जिलाध्यक्ष बदले हैं। 23 अप्रैल 2017 में विनोद राव ने जिलाध्यक्ष की कमान संभाली थी, लेकिन एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही 11 नवंबर 2017 को उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद 11 नवंबर को कमल राजन को जिम्मेदारी दी गई। करीब दो वर्ष बाद 19 दिसंबर 2019 को कमल राजन को भी जिलाध्यक्ष पद से हटाकर मुख्य सेक्टर प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद सतीश सागर को जिलाध्यक्ष बनाया। करीब दो वर्ष बाद उन्हें हटाकर राजेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाईकमान का है फैसला
पार्टी हाईकमान ने सतीश सागर को पद से हटाकर एडवोकेट राजेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। हाईकमान ने किसी न किसी वजह से ही पद से हटाया गया होगा। यशपाल गुरुजी, मुख्य सेक्टर प्रभारी, मेरठ मंडल बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed