{"_id":"ef7f0b4b3761f57448961004e4689bce","slug":"brother-dooj-today-sisters-hundred-buses-will-run-the-day-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज आज : बहनों के लिए दिनभर दौड़ेंगीं सौ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज आज : बहनों के लिए दिनभर दौड़ेंगीं सौ बसें
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
भैया दूज आज शुक्रवार को है। आज के दिन बहन भाई को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी। इसके लिए बहनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं रोडवेज ने बहनों का सफर आसान बनाने के लिए दिनभर सौ बसों का संचालन करने का फैसला किया है। इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल की गई हैं।
सहायक क्षेत्र अधीक्षक एसपी सिंह ने दावा किया कि भैया दूज पर सभी बसों का संचालन समय पर होगा।
भैया दूज के दिन बहन रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके भविष्य के लिए प्रार्थना करती हैं। भाई बहन को कुछ उपहार और दक्षिणा देते हैं।
यह पर्व भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। इस त्योहार के पीछे एक किवदंती है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी यानी यमुना को इसी दिन दर्शन दिए थे।
यमी अपने घर भाई को देखकर काफी खुश हुईं। यम ने खुश होकर अपनी बहन को वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति होगी।
भैया दूज के लिए बहनों ने मिष्ठान और नारियल आदि की खरीदारी की। वहीं, भाईदूज पर बहनों को राहत देने के लिए मेट्रो ने कमर कस ली है। डीएमआरसी का कहना है कि भीड़ के अनुरूप मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।