{"_id":"68b1dcbfa9f2a5ffda0c3f7a","slug":"bridge-repair-work-stopped-due-to-rain-traffic-resumed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139631-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश के कारण पुल की मरम्मत का कार्य बंद, यातायात शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश के कारण पुल की मरम्मत का कार्य बंद, यातायात शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर। भूड़ चौराहे से नेशनल हाईवे-34 लिंक रोड पर बने नहर के पुल की मरम्मत का कार्य बारिश के कारण बंद कर दिया गया है। साथ ही इस रूट पर यातायात भी संचालित कर दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद फिर से कार्य शुरू किया जाएगा।
भूड़ चौराहे से नेशनल हाईवे-34 के लिंक रोड पर दो नहर पुल बने हैं। इन पुलों पर गड्ढे अधिक होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके चलते पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू कराते हुए पुल से वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था लेकिन बारिश के कारण अब कार्य रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में तारकोल की लेयर नहीं बिछाई जा सकती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद फिर से काम शुरू कराया जाएगा।