फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bribe

एफआर लगाने के लिए एसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bribe
एफआर लगाने के लिए एसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

चोला। गांव दाउदपुर निवासी रामपाल ने मारपीट के मामले में एफआर लगाने के लिए एसआई पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऑडियो में रामपाल किसी व्यक्ति से बात करते हुए बता रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके भांजे, भतीजे की आपस में मारपीट हो गई थी। ककोड़ थाना पुलिस ने मामले में भतीजे की तहरीर पर भांजे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पारिवारिक मामला होने के कारण बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। समझौते को लेकर एसएसपी कार्यालय में तीन बार शपथ पत्र दखिल कर चुके हैं। शपथ पत्र की एक कॉपी जांच कर रहे थाने के एसआई को भी उपलब्ध कराई गई। वायरल ऑडियो में आरोप लगाया गया कि मामले में एफआर लगाने के लिए जांच कर रहे एसआई ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पांच हजार रुपये उन्होंने दे दिए। मगर उसके बाद भी एसआई बकाया रुपयों की मांग कर रहा है। रिश्वत नहीं मिलने पर एफआर लगाने से मना कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे हुई बातचीत
हैलो में दाउदपुर से रामपाल बोल रहा हूं
दूसरा व्यक्ति : आपके साथ क्या हुआ था
रामपाल : डेढ़ वर्ष पूर्व हमारे भांजे, भतीजे में झगड़ा हो गया था। बाद में आपस में समझौता हो गया। तीन बार एसएसपी कार्यालय में समझौते के लिए शपथ पत्र भी दाखिल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति : ठीक है
रामपाल : समझौते के शपथ पत्र की नकल भी जांच अधिकारी एसआई को दे दी।
दूसरा व्यक्ति : ठीक है फिर क्या हुआ
रामपाल : एसआई एफआर लगाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। चार हजार रुपये दे दिए हैं।
दूसरा व्यक्ति : क्या आप ने रिश्वत के चार हजार रुपये दे दिए।
रामपाल : जी हां चार नहीं पांच हजार रुपये दिए हैं।
दूसरा व्यक्ति : फिर एफआर क्यो नहीं लगा रहा।
रामपाल : एसआई पांच हजार की रिश्वत से संतुष्ट नहीं है। 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
दूसरा व्यक्ति : फिर क्या हुआ
रामपाल : आप तो पुलिस को जानते हैं।
दूसरा व्यक्ति : ठीक है
इसके बाद फोन कट जाता है।
इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed