{"_id":"6060b2378ebc3e8d39131a3b","slug":"boy-missing-during-ganga-snan-bulandshahr-news-gbd216253919","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान बहे चार युवक, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान बहे चार युवक, एक लापता
विज्ञापन

अनूपशहर। फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने आए चार लोग अलग-अलग समय पर नदी के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान पीएसी के फ्लड प्लाटून की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया। जबकि, दिल्ली से स्नान के लिए आया एक युवक लापता है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, सूचना पर युवक के परिजन दिल्ली और गांव से आ गए हैं।
रविवार सुबह क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी नीतीश (21) पुत्र रमेश सिंह का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। नीतीश मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। होली की छुट्टी पर वह परिजनों के संग गांव आया हुआ था। रविवार सुबह वह अपने दो भांजों के साथ गंगा स्नान के लिए मस्तराम घाट पर गया हुआ था। सुबह आठ बजे स्नान के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक को गंगा में डूबता देख उसके साथ आए दोनों भांजे सचिन और बिट्टू ने शोर मचा दिया। आननफानन स्थानीय गोताखोरोें ने उसकी तलाशी शुरू कर दी और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ रमेशचंद त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह सहित पीएसी फ्लड प्लाटून पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देरशाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, दूसरी ओर मस्तराम घाट पर ही दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के गांव दुगरउ निवासी गु्ड्डू, बॉबी और अनिल स्नान के दौरान गंगा में डूबने लगे। इस दौरान पहले से ही घाट पर मौजूद पीएसी फ्लड प्लाटून 41वीं वाहिनी के जवानों ने तीनों को सकुशल नदी से बहर निकाल लिया। पीएसी फ्लड प्लाटून 41वीं वाहिनी के पीएचसी नेपाल सिंह ने बताया कि तीन युवकों को बहने के दौरान सकुशल नदी से निकाल लिया गया है। एक युवक की तलाश की जा रही है।
गंगा स्नान क्षेत्र नहीं किया गया चिह्नित
जनपद में पूर्णिमा और अमावस्या के दौरान गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। साथ ही मस्तराम घाट पर पहले भी डूबने का हादसा होने के बाद भी गहरे जल वाले स्थान वाले कोई लाल झंडी व गहरे जल के सूचना पट नहीं लगाए गए थे। बता दें कि 22 मार्च को भी अपने माता- पिता का इकलौता बेटा बीसीए छात्र मयंक की भी मस्तराम घाट पर डूबने से मौत हो गई थी। लॉकडाउन के बाद बड़ा गंगा स्नान मेला होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
लगा जाम, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
अनूपशहर। फाल्गुन पूर्णिमा पर रविवार को नगर में हजारों लोगों के आवागमन के चलते लोगों को जाम की परेशानी से भी दो चार होना पड़ा। बाजार कला, अहार रोड, गंगा पुल आदि क्षेत्र में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, गंगा पुल के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते जाम की स्थिति और भयावह हो गई। ट्रक के हटने के बाद लोगों को राहत मिली। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। वहीं, भीड़ बढ़ने के चलते नगर की गलियों में भी लोग जाम से जूझते नजर आए।