{"_id":"571bb2644f1c1b967f8b482d","slug":"box-cracked-cable-10-thousand-homes-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बक्सा फटा, 10 हजार घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बक्सा फटा, 10 हजार घरों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति खस्ता होती जा रही है। तीन दिन में दूसरी बार केबल बक्सा फटने से नगर के 10 हजार से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली गुल हो गई। लगातार छह घंटे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
नगर के भूड़ बिजलीघर पर तीन दिन में दूसरी बार शनिवार को भी केबल बक्सा फट गया। केबल बक्सा फटने से भूड़ बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर, यमुनापुरम बिजलीघर और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर का कुछ क्षेत्र प्रभावित रहा।
विज्ञापन
इसके कारण करीब 10 हजार से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे केबल बक्सा फटने से एक चौथाई शहर की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे आपूर्ति सुचारु की गई। लगातार कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हुई। लगातार कटौती से इन्वर्टर-बैटरी भी फेल हो गए।
अधीक्षण अभियंता एके चौधरी ने बताया कि केबल बक्सा फटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। केबल बक्सा ठीक करके आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।