फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   boat sink in ganga

पानी भर जाने से गंगा में समाई नाव, दो सगे भाई डूबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
boat sink in ganga
पानी भर जाने से गंगा में समाई नाव, दो सगे भाई डूबे
विज्ञापन

अनूपशहर। पांच लोगों को लेकर शुक्रवार सुबह गंगा पार जा रही एक नाव गांव रूढ़ बांगर के पास हादसे का शिकार हो गई। तली फटने के बाद नाव गंगा में समा गई। नाव में सवार तीन लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए लेकिन दो सगे भाई डूब गए। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था।
मूल रूप से संभल जनपद के गांव सराय मियां निवासी अतीक अपने परिवार के साथ पिछले चार साल से अनूपशहर के गांव शेरपुर में रह रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अतीक अपने दो बेटों उवैद और तौहीद, दामाद उस्मान, गांव के ही एक युवक गुटरू के साथ नाव में सवार होकर गंगा पार से फूस की पुआल लेने जा रहे थे। नाव गांव रूढ़ बांगर के पास पहुंची तो अचानक उसकी तली फट गई। उसमें पानी भरने लगा और देखते ही देखते नाव गंगा में समा गई। नाव में सवार सवार अतीक, उस्मान और गुटरू तैरकर किनारे आ गए, अतीक के दोनों बेटे उवैद और तौहीद डूब गए।
विज्ञापन

गुटरू ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण, थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों भाइयों की गोताखोरों ने तलाश की लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका। गंगा में डूबी नाव को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। नाव मिलने के बाद ही हादसे का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत आ रही थी नजर
तैरकर किसी तरह जान बचाने वाले उस्मान ने बताया कि नाव में पानी तेज रफ्तार से बढ़ रहा था। सामने मौत नजर आ रही थी। अल्लाह के करम से हम तीन लोग बच गए। आंखों के सामने ही उवैद और तौहीद गंगा में डूब गए और हम कुछ नहीं कर सके। हादसे के बाद से अतीक का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार बेसुध हो रहे अतीक को किसी तरह लोग संभाल रहे थे। अतीक के छह पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
एक साल पुरानी थी नाव
बताया गया कि नाव करीब एक साल पुरानी थी। पलेज के दौरान गंगा नदी को पार करने के काम में लाई जा रही थी। नाव के पटाव की बल्ली या फिर तली के तख्ते के गल जाने के कारण यह हादसा हुआ है। अतीक के मकान मालिक रुकनुद्दीन ने बताया कि घर पर छप्पर डालने के लिए पुआल लेने गंगा पार जा रहे थे।

गंगा में डूबे युवकों की तलाश में फ्लड प्लाटून समेत स्थानीय गोताखोरों की टीम को लगाया गया है। जल्द ही दोनों युवकों तलाश लिया जाएगा। नाव को भी गंगा से निकाल लिया जाएगा, जिससे हादसे के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed