फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   board meeting

20 मिनट में 26 प्रस्ताव पास, सीमा विस्तार फिर अटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
board meeting
20 मिनट में 26 प्रस्ताव पास, सीमा विस्तार फिर अटका
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में रिकॉर्ड 20 मिनट में 26 प्रस्ताव पास हो गए। कुल 28 प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया तो दूसरे प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखने पर सहमति बनी। साथ ही शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए 285 कर्मचारियों को ठेके पर रखने का प्रस्ताव रद्द होने से अब सफाई व्यवस्था को भी झटका लगा है।
शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग की अध्यक्षता में सभासदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को चिंतनीय बताया और लापरवाही व षड्यंत्रकारी नीति के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया। इस दौरान नामित सभासद हितेश गर्ग ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को पंजाब सरकार की लापरवाही मानते हुए प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। सभासद मौ. आबिद ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी राज्यों की सरकारों के लिए प्रधानमंत्री हैं। उनकी सुरक्षा करना प्रत्येक सरकार और प्रत्येक राज्य के अधिकारियों का कर्तव्य है। इस दौरान सभासद योगेश गुप्ता, किशोर लोधी, अतुल राघव, प्रियंका शर्मा, तुषार गुप्ता, त्रिभुवन, धर्मेंद्र काली, मुनेश तोमर, सुखदेव शर्मा, नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी, संजय गोयल, नईम खान, पप्पन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
शहर में घर-घर से कूड़ा उठान के लिए 285 कर्मचारियों को ठेके पर रखने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। इससे पहले सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने ठेकेदार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की थी। साथ ही आरोप लगाया था कि डीएम की जांच में आरोप साबित होने के बाद केवल पुराना टेंडर रद्द कर खानापूर्ति कर ली गई। जबकि आरोपी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी। सभासदों ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार के एजेंडा को बताया अधूरा
नगर पालिका की सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर फिर से मोहर नहीं लग सकी। सभासदों का कहना है कि सीमा विस्तार के प्रस्ताव में कालोनी और गांवों के नाम नहीं खोले हैं, जिन्हें पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाना है। साथ ही आरोप लगाया कि पालिका क्षेत्र के चारों ओर एक समान क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। इस सभी बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल करने की मांग करते हुए सभासदों ने इस प्रस्ताव को पास करने से इनकार कर दिया और अगली बोर्ड बैठक में रखने पर सहमति जताई। पूर्व में भी हुए बोर्ड बैठक में भी सभासदों ने आपत्ति लगाते हुुए प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया था।

पास किए गए मुख्य प्रस्ताव
- ठेके पर पांच कंप्यूटर ऑपरेटर रखने का प्रस्ताव
- ठेके पर नौ श्रमिक और एक कुशल ड्राइवर रखने का प्रस्ताव
- 90 लाख रुपये की लागत से तीन हॉपर टिपर डंपर खरीदने का प्रस्ताव
- 3.48 करोड़ की लागत से 10 हाइड्रोलिक रियूज कॉम्पैक्टर खरीदने का प्रस्ताव
सीमा विस्तार पर अगली बैठक में होगा विचार
दो प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं। सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर अगली बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व सभासदों को एजेंडा जारी कर दिया था। जिसके चलते कम समय में ही बोर्ड बैठक समय से समाप्त हो गई। - मनोज गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed