फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Board Exam

हाईस्कूल की परीक्षा में धरा गया मुन्नाभाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Board Exam
हाईस्कूल की परीक्षा में धरा गया मुन्नाभाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोमवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में मुन्ना भाई धरा गया। सचल दल ने परीक्षा देने वाले और परीक्षा दिलाने वाले छात्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इन दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। मामला जनता इंटर कॉलेज रूपवास पंचगाई परीक्षा केंद्र का है।
यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र गैर जनपद में लीक हो जाने के बाद अधिकारियों का पूरा ध्यान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर केन्द्रित है। जबकि नकल करने वाले और मुन्ना भाई सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को जनता इंटर कालेज रूपबास पंचगाई परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा देने मुन्नाभाई पहुंच गया। ग्राम फराना निवासी परीक्षार्थी बादल पुत्र धर्मेंद्र सिंह के स्थान पर परीक्षा देने लगा। सचल दल ने मुन्ना भाई को पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम चिंटू पुत्र किरनापाल सिंह है और जिसकी परीक्षा वह दे रहा है वह केंद्र के बाहर उसका इंतजार कर रहा है। इसका पता चलते ही सचल दल ने उसे भी पकड़ लिया। सूचना पर अफसरों में हचहल मच गई।
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते अन्य युवक पकड़ा गया है। जिसके स्थान पर वह परीक्षा दे रहा था, उसे भी केंद्र के बाहर से पकड़ लिया। दोनों को पुलिस को सौंप एफआइआर दर्ज कराई है। - शिव कुमार ओझा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला गया केंद्र व्यवस्थापक
डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर डीआईओएस ने एक केंद्र व्यवस्थापक को बदला है। शासन के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश है कि किसी भी वित्तविहीन परीक्षा केंद्र पर वित्तविहिन विद्यालय का शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक न बनाया जाए। डीआईओएस शिव कुमार ओझा के अनुसार भारत पब्लिक स्कूल मूंडाखेड़ा के केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया है। यहां पर राजकीय हाईस्कूल सीरवास के सहायक शिक्षक संजीव कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
2914 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत सोमवार को दो पालियों में परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न करवाई गई। दोनों पालियों में 2914 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सुबह आठ से 11.13 बजे तक चली इस परीक्षा में 45,167 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 42,827 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 2340 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान व शिक्षा शास्त्र की परीक्षा भी हुई। इसमें पंजीकृत 1469 में से 1398 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक जारी रही। इस परीक्षा में 14,619 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 14,116 परीक्षार्थी शामिल हुए और 503 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
-
बोले परीक्षार्थी आसान रहा पेपर
परीक्षा में सभी पेपर अभी तक आसान आए हैं। इस बार परीक्षा से पहले अच्छे नंबर न आने की चिंता बनी थी, लेकिन परीक्षा के पेपर में वहीं सवाल आ रहे हैं, जिसकी तैयारी की थी। - करन।
-
हाईस्कूल विज्ञान का पेपर काफी आसान रहा और इसमें अधिकतर वहीं प्रश्न आए जिसकी पहले से तैयारी कर रखी थी। इसलिए परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं आई। - शिवम।
-
इस बार परीक्षा देने के लिए कुछ समय मिल रहा है। ऐसे में आगामी पेपर देने की तैयारी पहले ही पूरी हो जाती है। वहीं, सभी विषयों के पेपर अभी तक आसान आए हैं और विषय से संबंधित प्रश्न आ रहे हैं। - कृश

-
परीक्षा शुरू होने से पहले डर था कि ऐसा न हो कि जो तैयारी की है। वह बेकार न चली जाए। लेकिन अब परीक्षा देकर लग रहा है कि अच्छे नंबर आएंगे और सभी पेपर सही जाएंगे। - विशाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed