फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Board exam

46 विद्यालयों की मान्यता रद करने की संस्तुति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Board exam
46 विद्यालयों की मान्यता रद करने की संस्तुति
विज्ञापन

बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों का डाटा मांगा गया था, लेकिन अभी तक 46 विद्यालयों ने डाटा नहीं भेजी है। इस पर डीआईओएस ने इन स्कूलों की मान्यता रद करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ को पत्र भेजकर संस्तुति कर दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 4244 शिक्षकों की ड्यूटी लगनी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों का विभागीय पोर्टल पर डाटा मांगा था। इसके लिए पहले 28 फरवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी 100 से अधिक स्कूलों ने लापरवाही बरती और उन्हें नोटिस जारी किए गए। इसके बाद समय दिया गया, बावजूद इसके लापरवाही बरती गई। मांगी गई शिक्षकों की जानकारी नहीं देने पर अब संयुक्त निदेशक को पत्र भेजकर 46 स्कूलों की मान्यता रद करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed