फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   board exam

65 प्रधानाचार्यों को हटाने के निर्देश, विद्यालय प्रबंधकों से मांगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
board exam
65 प्रधानाचार्यों को हटाने के निर्देश, विद्यालय प्रबंधकों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में ब्रेक लगाने वाले वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही का आलम जारी है। वह डीआईओएस के बुलाने पर भी सोमवार को बैठक में नहीं पहुंचे। निर्देशों की अवहेलना करने पर अफसरों ने 65 प्रधानाचार्यों को हटाने के लिए विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही शिक्षकों को विभागीय पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए भी एक दिन का समय देते हुए रिपोर्ट तलब की है। चेतावनी दी है कि इसके लिए विद्यालय प्रबंधक भी जिम्मेदार होंगे। तय समय तक रिपोर्ट नहीं मिलने पर प्रबंध समिति को भंग करने की संस्तुति की जाएगी।
जिले के 408 यूपी बोर्ड के विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जानी है। इसके लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट के पोर्टल पर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा अपलोड कराया जा रहा है। लापरवाही यह है कि करीब 100 से अधिक विद्यालयों ने अपने यहां कार्यरत शिक्षकों की जानकारी अपलोड नहीं की है। इनमें अधिकांश वित्तविहीन विद्यालय शामिल रहे। हालांकि जब डीआइओएस ने सख्ती की तो पांच मार्च तक करीब 15 वित्त विहीन विद्यालयों ने शिक्षकों का डाटा अपलोड कर दिया। शेष विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने निर्देशों की अवहेलना की। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित होती देख डीआईओएस ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक बुलाई है। इसमें भी करीब 15 वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य पहुंचे। करीब 10 ने शिक्षकों का डाटा अपलोड कर दिया। ऐसे में यह 25 प्रधानाचार्य कार्रवाई की गाज गिरने से बच गए। जबकि 65 को प्रधानाचार्य पद से हटाने के लिए प्रबंध समिति को निर्देश दिए गए हैं। जिसमें इन्हें प्रधानाचार्य पद को नहीं निभा पाने में सक्षम एवं लापरवाह ठहराते हुए कार्रवाई की बात ही गई है। प्रबंध समिति प्रधानाचार्यों को बचा न सके इसलिए प्रबंध समिति को भंग करने की चेतावनी के साथ प्रधानाचार्यों को हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लापरवाही बरत रहे वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को हटाने के निर्देश प्रबंध समिति को दिए हैं। जिसकी लिखित सूचना भी कार्यालय में जमा करने के लिए कहा है। प्रबंधकों द्वारा निर्देशों की अवहेलना पर अगले दिन प्रबंध समिति को भंग करने की संस्तुति करने की चेतावनी भी दी है। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed