फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Board Exam

यूपी बोर्ड: नंबरों से नहीं हैं संतुष्ट तो बिना फीस दिए दें परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Board Exam
यूपी बोर्ड: नंबरों से नहीं हैं संतुष्ट तो बिना फीस दिए दें परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम गत 31 जुलाई को जारी किया था। काफी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से राहत दी गई है। वे अब फिर परीक्षा दे सकते हैं। जो विषय में ज्यादा अंक मिलेंगे उनको अंक पत्र में जोड़ दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं को 27 अगस्त तक अपने विद्यालय में आवेदन करने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ जारी किया गया था। बताया गया कि छात्र-छात्राओं के आवेदन मिलने के बाद 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। जिन छात्र-छात्राआें को लगता है कि उनके नंबर कम आए हैं, वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed