फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Blow the effigy of CM of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सीएम का फूंका पुतला

Thu, 08 Jun 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of CM of Madhya Pradesh
पुतला - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता बुधवार को राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पंचायत की और उसके बाद कालाआम पर मध्यप्रदेश (एमपी) के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। वह प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भाकियू के मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिरोही ने कहा कि किसानों की सरकार का दावा करने वाली भाजपा ने मध्यप्रदेश में किसानों को गोली से भून दिया। अन्नदाता को गोली से उड़ाकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि यह सरकारी किसानों की दुश्मन है। किसान मध्य प्रदेश की सरकार को जड़ से उखाड़ देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों पर गोली चलाने वाले अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज हो। मृतक किसान परिवार को 40 लाख का मुआवजा और एक परिजन को नौकरी, किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और मध्यप्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह, संगठन मंत्री शेलेंद्र आर्य और जगतवीर सिंह सिरोही ने कहा कि किसान अपनी जान की बाजी लगाकर मध्य प्रदेश के किसानों का साथ देंगे। इस दौरान पंकज शर्मा, सुखवीर सिंह चौहान, रोहताश सिंह, दवेंद्र सिंह, बबन प्रधान, कृष्ण सिंह, मनोज राजपूत, चौधरी श्योराज सिंह और भानचंद सोलंकी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed