फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Block pramukh election

आठ से 11 सीटों पर पहुंची भाजपा, निर्दलीय की संख्या बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh election
आठ से 11 सीटों पर पहुंची भाजपा, निर्दलीय की संख्या बरकरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूर्व की तरह ही सत्ताधारी दल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। पूर्व में आठ के स्थान पर इस बार 11 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, पिछली बार की तरह इस बार भी चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी अपनी संख्या को बरकरार रखे हुए हैं। सपा का प्रदर्शन खराब रहा है तो बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। जबकि पूर्व में एक सीट पर बसपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख अपना कब्जा जमाए रहे।
जनपद के सभी 16 ब्लॉक पर बीते कार्यकाल की बात की जाए तो उसमें आठ सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था। जिनमें दानपुर, डिबाई, लखावटी, सिकंदराबाद, गुलावठी, स्याना, पहासू और खुर्जा की सीटों पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके अलावा सदर सीट पर बसपा के हाजी युनूस ने जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी ने ऊंचागांव पर जीत हासिल की थी। जबकि, सपा ने अरनिया और बीबीनगर में जीत हासिल कर अपना कार्यकाल पूरा किया है। इसके अलावा अगौता, अनूपशहर, शिकारपुर, जहांगीराबाद की सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन

ये है बीता कार्यकाल
ब्लॉक प्रमुख पार्टी
सदर हाजी युनूस बसपा
दानपुर मंजू सिंह भाजपा
डिबाई रेखा भाजपा
लखावटी वीरेंद्र भाजपा
अगौता शोभा रानी निर्दलीय
अनूपशहर मीनू राघव निर्दलीय
शिकारपुर कुसुम शर्मा निर्दलीय
जहांगीराबाद तेजवती देवी निर्दलीय
बीबीनगर ज्योति पिलानिया सपा
ऊंचागांव विदित चौधरी कांग्रेस
सिकंदराबाद मनीष भाटी भाजपा
गुलावठी किरनपाल सिंह भाजपा
स्याना पुष्पेंद्र यादव भाजपा
पहासू प्रेमवती यादव भाजपा
खुर्जा विनोद चौधरी भाजपा
अरनिया गौरव ठाकुर सपा
पांच ब्लॉक पर कहीं खुशी, कहीं गम
16 ब्लॉक में से पांच ब्लॉक पर सीधे भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत नहीं हो सकी है। स्थिति यह रही कि गुलावठी ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी निर्विरोध प्रमुख बनीं तो वहीं, बुलंदशहर पर मिली करारी हार और स्याना में मिली नजदीकी हार से भाजपाई परेशान जरूर होंगे। जबकि दानपुर और सिकंदराबाद दो ऐसे ब्लॉक रहे, जहां पर भाजपा नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिसके चलते न तो यहां जीत की खुशी है और न हारने का गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप
स्याना। भाजपा विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट ने स्याना ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि प्रशासन ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट डालने की छूट दी। जबकि भाजपा प्रत्याशी के वोटरों को रोका जा रहा है। विधायक ने कहा कि प्रत्याशी सहित अन्य नामजद आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed