फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Block pramukh election

11 ब्लॉकों पर खिला कमल, एक पर चली साइकिल, चार निर्दलीय बने ‘प्रमुख’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh election
11 ब्लॉकों पर खिला कमल, एक पर चली साइकिल, चार निर्दलीय बने ‘प्रमुख’
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में 16 में से सात ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में तीन ब्लॉक पर भाजपा और चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया, जबकि आठ सीटों पर पूर्व में ही भाजपा और एक सीट पर सपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न होने के बाद 11 पर भाजपा, एक पर सपा और चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। शनिवार को मतदान के बाद बुलंदशहर, स्याना, दानपुर, बीबीनगर, सिकंदराबाद, शिकारपुर और अगौता में चुनाव के बाद शाम पांच बजे तक परिणाम जारी कर दिया गया। सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी की स्थिति काफी खराब रही, उसे केवल दो वोट मिल सके, जबकि निर्दलीय सीमा परवीन को 92 वोट मिले। दानपुर सीट पर भी नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर थी। यहां भी भाजपा के कुछ नेता निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में थे, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को 40 वोट से करारी हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दल
बुलंदशहर सीमा परवीन निर्दलीय
सिंकंदराबाद आशा भाटी निर्दलीय
खुर्जा मोनिका सिंह भाजपा
स्याना ललिता चौहान निर्दलीय
अरनिया सुरेंद्र सिंह भाजपा
अगौता रेनू चौधरी भाजपा
अनूपशहर अतुल कुमार भाजपा
शिकारपुर पंकज कुमार गौतम भाजपा
डिबाई रेखा भाजपा
दानपुर आनंद लोधी निर्दलीय
गुलावठी नेहा यादव सपा
लखावटी ईश्वर मावी भाजपा
बीबीनगर रजनी भाजपा
पहासू दिवारानी सिंह भाजपा
जहांगीराबाद संगीता सिंह भाजपा
ऊंचागांव माया शर्मा भाजपा
जनपद भर में चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ है। व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए दिनभर सभी चुनाव केंद्रों का दौरान किया गया। विजयी ब्लॉक प्रमुखों को प्रमाणपत्र सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed