{"_id":"582a0f484f1c1b59368fe671","slug":"black-out-in-13-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने गुल की 13 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने गुल की 13 गांवों की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Power cut l
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने 13 गांवों के खंभाें के तार काटकर बिजली आपूर्ति गुल कर दी। जेई की तहरीर पर जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई का कहना है कि बिजली आपूर्ति दो दिन में सुचारु कर दी जाएगी।
जहांगीराबाद क्षेत्र के रोड़ा बिजलीघर प्रभारी जेई नवजेत सिंह ने पुलिस को बताया है कि चोरों ने गांव बरौली के जंगल में लाइन पर चेन डालकर ब्रेकडाउन करा दिया। इसके बाद बरौली के जंगल में 13 खंभों की 3120 मीटर लंबी लाइन काट ली।
तार चोरी होने से बिजलीघर से जुड़े करीब दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई है। चोरी किए तार की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
जहांगीराबाद कोतवाली में पुलिस ने जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति सुचारु होने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। एक्सईएन जहांगीराबाद विनोद कुमार ने बताया कि जंगल से तार काट लिए गए हैं। जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।