फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   black marketing

कालाबाजारी के लिए जा रहा 18.44 क्विंटल चावल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
black marketing
कालाबाजारी के लिए जा रहा 18.44 क्विंटल चावल बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन की दुकान का 18.44 क्विंटल चावल बरामद किया गया है। चावल से भरे छोटे हाथी को पूर्ति विभाग की टीम ने बुलंदशहर-खुर्जा रोड से पकड़ा है। उसमें चावल के साथ सरकारी वारदाने की तीन गांठ भी बरामद की गई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सूचना मिली थी कि बुलंदशहर से खुर्जा के लिए एक छोटे हाथी में सरकारी चावल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने गाड़ी को पकड़ लिया। उसमें दो लोग सवार थे। तलाशी ली गई तो उसमें 37 कट्टे बरामद हुए, उनमें 18.44 क्विंटल सरकारी चावल था। सरकारी वारदाने की तीन गांठ भी छोटे हाथी में रखी थी। गाड़ी में सवार दोनों लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कोटेदार सुनील ने गांधी नगर साठा स्थित सरकारी राशन की दुकान से गाड़ी लोड करवाई थी। कोटेदार ने कहा था खुर्जा पहुंचने पर बताया जाएगा कि कहां उतारना है। इसके बाद दोनों ने टीम की कोटेदार सुनील से मोबाइल पर बात कराई। सुनील को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद चावल के साथ गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

डीएम से इस मामले में तीन लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपेार्ट दर्ज करवाने की अनुमति ली गई। डीएम की अनुमति मिलने पर गाड़ी में सवार आरिफ निवासी गांव नीमखेड़ा, आरिफ निवासी मोहल्ला धमेड़ा अड्डा और कोटेदार सुनील कुमार निवासी गांधी नगर साठा के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि गाड़ी में मिले दोनों आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोटेदार सुनील को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला नहीं है यह कालाबाजारी का मामला
जिले में सरकारी राशन का यह पहला मामला नहीं है। विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से यह धंधा फलफूल रहा है। सिर्फ प्रावधान के अनुसार जब भी इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो विभागीय अधिकारी संबंधित आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। पिछले दिनों अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र समेत शिकारपुर, सिकंदराबाद, खुर्जा और जहांगीराबाद समेत कई स्थानों पर सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले उजागर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed