{"_id":"62d04a3000f41975987dbea6","slug":"bku-protest-bulandshahr-news-gbd241531617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता, जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता, जाम से जूझे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाकियू पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कलक्ट्रेट के सामने स्थित रोड को जाम कर दिया। जिससे लोगों को आने-जाने के दौरान परेशानी हुई। किसानों से वार्ता करने पहुंचे एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी से भी संगठन कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। करीब पांच घंटे प्रदर्शन के बाद शाम छह बजे कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए धरना समाप्त किया।
बृहस्पतिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट गेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने हंगामा करते हुए कलक्ट्रेट के सामने स्थित रोड को जाम कर दिया। स्कूलों की छुट्टी के समय रोड जाम किए जाने से कचहरी रोड, लल्ला बाबू चौराहा रोड, काला आम रोड पूरी तरह से जाम हो गया। उमस भरी गर्मी और तेज धूप में जाम में खड़े रहने के दौरान लोग परेशान हुए। कलक्ट्रेट की ओर जा रही एडीएम वित्त की गाड़ी का घेराव करते हुए वापस लौटा दिया। इस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि किसान लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है। जिससे परेशान किसान अब सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं। जब एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी किसानों से वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे तो किसानों ने वार्ता से इनकार कर दिया। कहा कि अब मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शाम करीब छह बजे किसानों ने एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार और एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर धर्मेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, विनेश चौधरी, हरेंद्र, सुरेंद्र गिरी, अमर सिंह मौजूद रहे।
लोगों से की अभद्रता, हुई नोकझोंक
किसान संगठन के बैनर तले हरी टोपी, कुर्ता पहने कुछ युवकों ने लोगों अभद्रता की। इस दौरान हरि एन्क्लेव निवासी राहुल की बाइक की चाबी निकाली तो वहीं, आवास विकास निवासी प्रे म सिंह की बाइक को उठाकर एक ओर रख दिया। इसके अलावा कई अन्य युवकों, लोगों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मौके से नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
महिला, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस को दिया रास्ता
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने स्कूली बच्चों, स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों, एंबुलेंस को रोकने के बजाए उन्हें रास्ता दिया। इसके अलावा अन्य किसी भी वाहन को मौके से नहीं निकलने दिया। जिसके चलते पुलिस ने लल्ला बाबू चौराहा, कचहरी तिराहा, काला आम चौराहे से रूट डायवर्ट करते हुए लोगों को अन्य रास्तों से निकाला।
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- जिला मुख्यालय पर किसानों के साथ प्रतिमाह एक पंचायत की जाए
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों की सूची सार्वजनिक की जाए
- सब्सिडी वाली योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक किसान तक पहुंचाया जाए
- खेतों में भटकते गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था
- बिजली निगम द्वारा ट्यूबवेलों पर लगाए जा रहे मीटर को हटवाया जाए
- चकंबदी विभाग में एसओसी की तत्काल तैनाती की जाए