फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU protest

काला आम जाने से रोका तो कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BKU protest
कलक्ट्रेट का गेट बंद करके धरना प्रदर्शन करते भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
काला आम जाने से रोका तो कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक सप्ताह से मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं को काला आम जाने से रोका गया तो उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा कर दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर किसान शांत हुए और धरना स्थगित किया।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज और तीमारदार से चिकित्सक व स्टाफ द्वारा अभद्रता करने के मामले में भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि चिकित्सक व स्टाफ अवैध वसूली करते हुए मरीजों को परेशान करते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर भाकियू महाशक्ति कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने काला आम को जाम करते हुए हंगामा करने की योजना बनाई तो जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद धरनारत किसानों को मनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रयास किया। लोगों की परेशानी को देखते हुए किसानों से काला आम चौराहा जाम न करने का आह्वान किया तो किसानों ने कलक्ट्रेट गेट के सामने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों से तीन दिन का समय मांगा। जिसके बाद धरनारत किसानों ने तीन दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो चौथे दिन से फिर होगा धरना
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री जितेंद्र भाटी ने कहा कि यदि तीन दिन में आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी करते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो वह फिर से धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष करुणा चौहान, महानगर अध्यक्ष बबली चौहान, सुभाष यादव, यतेंद्र सिंह, मोहसिन गाजी, जगत सिंह सिसौदिया, रेखा सिवाल, संजय सिरोही, वीरेंद्र सिंह लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed