फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU protest

चिकित्सकों द्वारा अभद्रता के विरोध में भाकियू का धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
BKU protest
कलक्ट्रेट गेट के बराबर में धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
चिकित्सकों द्वारा अभद्रता के विरोध में भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर मरीज और तीमारदार से मारपीट के मामले में भाकियू महाशक्ति का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गेट पर हंगामा किया।

चार दिन पहले जिला अस्पताल में एक महिला अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर चिकित्सक व स्टाफ द्वारा रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक जब स्टाफ व चिकित्सकों के रुपये लेते हुए फोटो खींचा तो आरोपियों ने विरोध करते हुए पहले तो मोबाइल तोड़ा और फिर दुपट्टा से गला घोटने का प्रयास किया। इसके बाद से भाकियू कार्यकर्ता आरोपी चिकित्सक और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्रवाई न होने पर लगातार चौथे दिन कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठनमंत्री जितेंद्र भाटी ने कहा कि आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई करने के बजाए जिला प्रशासन मामले को दबाने में लगा हुआ है। कहा कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई तो आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा। मौके पर संजय शर्मा, गौरव ठाकुर, बंटी लोधी, ताहिर अली, राकेश सिसौदिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed