{"_id":"60e496388ebc3e3bbc175b96","slug":"bku-protest-bulandshahr-news-gbd221781116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान की कार्रवाई के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान की कार्रवाई के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालान की कार्रवाई के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के चालानों के खिलाफ मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि पुलिस चालान के नाम पर जनता का शोषण कर रही है। जबकि, सरकारी दफ्तरों के अफसर और बाबू पुराने खटारा वाहनों को इस्तेमाल करते हैं और पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ बब्बन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे मलका पार्क में एकत्रित हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में कलक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए एनसीआर मंडल के मुख्य सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे चालान केवल जनता का शोषण करने के लिए हैं। रसूखदार लोगों पर कार्रवाई के बजाए पुलिस गरीब व भोली जनता के चालान काटकर उनका शोषण कर रही है। जिलाध्यक्ष बब्बन ने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा किसानों का लगातार नुकसान किया जा रहा है, लेकिन सरकार है कि इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। बिजली के बिल जमा न करने की स्थिति में किसानों के कनेक्शन काटकर उन पर एफआईआर दर्ज कराई जा रहीं हैं। जबकि सरकार पर किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह को सौंपा। मौके पर विनोद प्रधान, राजकुमार, वैभव वर्मा, सोनू चौधरी, रामदास, वीरपाल सिंह, विनोद कुमार, हरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
सरकारी वाहन को रोककर की नारेबाजी
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस किसानों के पुराने वाहनों के खिलाफ चालान करने की कार्रवाई कर रही है, लेकिन सरकारी विभागों में खटारा वाहन चल रहे हैं। इनके न तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं और न ही बीमा। इस दौरान कलक्ट्रेट गेट से गुजर रही एक जीप को रोककर किसानों से पुलिस से उसका चालान करने की बात कही। हालांकि पुलिस के समझाने पर किसान शांत हुए और ज्ञापन देकर लौट गए।