{"_id":"5852d3c04f1c1bdc3964a060","slug":"bku-panchayat-fragmented-indignation-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में फूटा आक्रोश भाकियू ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में फूटा आक्रोश भाकियू ने लगाया जाम
अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाने के दौरान किसानों को समझाते प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं पर बुलाई गई पंचायत में प्रशासन की लापरवाही का मुद्दा उठा तो भाकियू कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों के साथ भाकियू नेताओं ने अंबेडकर पार्क चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
भाकियू नेता संजू चौधरी की अध्यक्षता में हुई किसान पंचायत में भाकियू जिला उपाध्यक्ष जगतसिंह सिसौदिया ने गैस एजेंसियों पर वसूली, राशन वितरण में धांधली, बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल के मुआवजा वितरण में मनमानी पर आक्रोश जाहिर किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह बालियान फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद तहसीलदार अशोक शर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन लेकर समस्याओं का प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला संगठनमंत्री सतीश चौधरी, हरपालसिंह, महेंद्रपाल शर्मा, वीरेंद्र चोपड़ा, वीना रानी, राजसिंह, वीरपाल, पप्पू, कल्यानसिंह आदि मौजूद रहे।
जल्द हो गन्ने का बकाया भुगतान
भाकियू की बैठक में गन्ने का भुगतान किसानों को अविलंब दिलाने की मांग की गई। आदर्श जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाकियू के वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो गुलावठी में जीटी रोड पर जाम लगाया जाएगा।
जसवंत सिंह ने कहा कि ग्राम बराल में विद्युत पोल खस्ताहाल है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। जल्द जांच करवाकर विद्युत पोल को बदला जाए। बैठक में विजय सिंह, आलम सिंह, बदरे आलम, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, तेजवीर सिंह, सेंसरपाल आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में उठाई किसानों की समस्याएं
बुलंदशहर रोड स्थित कटाखेड़ा में हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू)के कार्यकर्ता सम्मेलन में किसान समस्याएं उठाईं गईं। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजवीर सिंह ने की। संचालन रविंद्र सिंह महाशय ने किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव खुर्शीद आलम रहे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इसमें किसानों के कर्ज माफ करने, कृषि आयोग का गठन करने, फसलों के दाम लागत मूल्य को आधार मानकर तय करने, कृषि बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, समान रूप से लागू करने के साथ-साथ किसानों को खाद व बीज के लिए कैश उपलब्ध कराने की मांग की।