{"_id":"57ab76914f1c1b7102ee4a38","slug":"bjp-took-to-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हुई हैवानियत के खिलाफ भाजपाइयों ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सपा सरकार पर निशाना साधा है। बुलंदशहर से विरोध का बिगुल फूंकने के बाद भाजपाई आज से प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सुरेश राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कालाआम चौराहे स्थित मलका पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में काफी तेजी आई है, जिसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को भी सौंपा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, विधायक विमला सोलंकी, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, होशियार सिंह, मुंशीलाल गौतम, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, चेयरपर्सन पति हितेश गर्ग, कृष्णकांत वार्ष्णेय, अजय त्यागी, गिरीराज सिंह, धर्मेंद्र काली, पिंकी बोहरा, प्रशांत वशिष्ठ, आशीष वत्स, आनंद चौधरी, सुनील शर्मा, डॉ. अनिता लोधी, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, चंद्रप्रभा, संजय माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन