फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP appointed 31 divisional presidents

Bulandshahar News: भाजपा ने नियुक्त किए 31 मंडल अध्यक्ष, 17 नए कार्यकर्ताओं को मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP appointed 31 divisional presidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने जिले के 31 मंडलों पर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 17 नए कार्यकर्ताओं को मौका देने के साथ 14 पुराने मंडल अध्यक्षों पर फिर से भरोसा जताया गया है। स्याना हिंसा के आरोपी सचिन अहलावत को बीबीनगर मंडल अध्यक्ष बनाया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि अनूपशहर नगर में मुनेश शर्मा, जहांगीराबाद रामपाल लोधी, शिवाली अशोक कपासिया, औरंगाबाद गिरीश लोधी, बिरौली रामपाल सूर्यवंशी, अगौता डंबर सिंह, बुलंदशहर ग्रामीण ललित सिंह, महाराज अग्रसेन कुलदीप, काला आम गौरव मित्तल, डिबाई नगर विकास वार्ष्णेय, डिबाई ग्रामीण उमेश शर्मा, नरौरा परमानंद निषाद, दानपुर पिंटू लोधी, खुर्जा रविंद्र सैनी, अरनिया पुष्पेंद्र सिंह राघव, जवां पुष्पेंद्र माचड़, मुंडा खेड़ा नरेश सोलंकी, सिकंद्राबाद त्रिवेश गुप्ता, गुलावठी नगर धर्मेंद्र तेवतिया, ककोड़ सुभाष भाटी, गुलावठी ग्रामीण संदीप तेवतिया, बिलसूरी संजय भराना, शिकारपुर नगर विकास गर्ग, सलेमपुर चंद्रपाल सिंह, अहमदगढ़ रविंद्र मीणा, पहासू कुलदीप सिंह, स्याना नगर संदीप त्यागी, अमरगढ़ जितेंद्र सिंह, बुगरासी लोकेश लोधी, परवाना जयवीर सिंह और बीबीनगर में सचिन अहलावत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि करीब चार साल पहले स्याना में हुई हिंसा के मामले में सचिन अहलावत आरोपी भी है। गोवंशों के अवशेष मिलने पर सचिन पर हिंदू संगठनों को फोन कर बुलाने औऱ जानलेवा हमले का आरोप है। बताते चलें कि प्रकरण अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि सचिन अहलावत पहले से ही मंडल संयोजक है। ऐसे में उसे कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed