{"_id":"603bd7118ebc3ec899796da9","slug":"birth-and-death-certificate-bulandshahr-news-gbd2145896138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर बैठे बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
बुलंदशहर। अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत सरकार द्वारा लोगों को राहत देने के लिए सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से लोग आसानी से आवेदन कर सकेंगे, जिसके बाद आवेदन संबंधित पटल पर स्वत: पहुंच जाएगा।
अभी तक लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन भरने के बाद संबंधित विभाग के कार्यालयों में जाकर जमा करना पड़ता था। इसके बाद पूरी प्रक्रिया होने पर प्रमाणपत्र जारी होता था। कई बार लोगों को प्रमाणपत्र जारी करवाने के लिए कार्यालयों में अफसरों के पास गुहार लगानी पड़ती थी। लोगों की समस्या को संज्ञान में लेकर सीआरएस एप लांच किया गया। अफसरों के अनुसार, इस एप पर कोई भी घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकता है। यदि मामला नगर क्षेत्र का है तो नगर पालिका/पंचायत और देहात क्षेत्र का है तो सचिव के पास रिपोर्ट लगने के लिए चला जाएगा। घर पर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 21 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। शासन द्वारा संचालित एप के माध्यम से लोग आवेदन कर सकते हैं।