फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   binde death case

इलेक्ट्रिशियन की मौत के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
binde death case
इलेक्ट्रिशियन की मौत के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के कन्हैयापुरम शिवनगर कालोनी निवासी इलेक्ट्रिशियन बिंदे शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अनिता की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर आरोपी एसआई को बचाने का आरोप लगाया है।
आठ दिसंबर को सिरोंधन रोड स्थित कन्हैयापुरम की शिवनगर कालोनी निवासी अनिता पत्नी बिंदे शर्मा का पड़ोसी राधा से बिजली का केबिल काटने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी के पक्ष में आए जेल चौकी प्रभारी समेत तीन लोग बिंदे व पड़ोसी को चौकी ले गए। जहां उनके साथ मारपीट की गई। बाद में उनका चालान कर दिया था। अनिता ने बताया कि नौ दिसंबर को तहसील से वापस लौटते समय आरोपियों से फिर से रास्ते में उसके पति के साथ मारपीट की। पति की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर बिंदे के शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया था। एसपी सिटी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद चार घंटे बाद हंगामा शांत हुआ था। पुलिस ने मृतका की ओर से आठ व नौ दिसंबर की घटना की अलग-अलग तहरीर ली थी। जिनके आधार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पड़ोसी राधा पत्नी गगन, पवन पुत्र मुकेश निवासी बिलसूरी, मोनू वर्मा समेत दो अज्ञात शामिल है। पुलिस ने देर रात आरोपी राधा व पवन को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पूछताछ के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी को बचाने का आरोप
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उनसे ली गई दूसरी तहरीर में चौकी प्रभारी का नाम निकलवा दिया। जबकि मामले में वह भी दोषी है। पुलिस चौकी प्रभारी को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - धर्मेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed